राहु का मीन राशि में गोचर करेगा राशियों का भाग्योदय

0
Spread the love

राहु का मीन गोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी या रहस्यमयी ग्रह माना गया है। राहु करीब 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय राहु गुरु की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। अगले साल यानी 2025 में राहु का शनि की राशि कुंभ में गोचर होगा।

राहु हमेशा वक्री अवस्था में करते हैं गोचर
राहु हमेशा वक्री यानी उलटी दिशा में राशि गोचर करते हैं। राहु के मीन राशि में रहने तक कुछ राशियों का भाग्योदय होगा। जानें 18 मई 2025 तक का समय किन राशियों के लिए लाभकारी-

मकर राशि वालों को मिलेगी आर्थिक सफलता
राहु इस समय मकर राशि के तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। राहु के प्रभाव से मकर राशि वालों को नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता हासिल होगी, जिससे आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा।

मकर राशि पर प्रभाव
राहु गोचर के प्रभाव से मकर राशि वालों के शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय लाभकारी रहने वाला है।


कुंभ राशि पर प्रभाव
राहु गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि के जातक दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। खर्चों में कमी आएगी, जिससे आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। 18 मई 2025 तक का समय हर मामले में अनुकूल रहने वाला है।

कुंभ राशि वालों को होगा आकस्मिक धन लाभ
कुंभ राशि की धन या वाणी भाव में राहु इस समय गोचर कर रहे हैं। राहु के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिलेगी।

मिथुन राशि पर राहु गोचर का प्रभाव
राहु मिथुन राशि के करियर या कारोबार भाव में संचरण कर रहे हैं। राहु के मीन गोचर की अवधि व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाली है। धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि वालों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस
नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होगा। इस अवधि में आप खर्च व आय के बीच बैलेंस बनाने में सफल रहेंगे।

डिस्क्लेमर
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज एस्ट्रोलॉजर से सलाह अवश्य ले ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है