Krishna Janmashtami 2024: कान्हा के स्वागत को तैयार वृंदावन

0
Spread the love

कान्हा के स्वागत को तैयार रंग-बिरंगी रोशनी से सजा गोविंद का दरबार,

में जन्माष्टमी की तैयारियों के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। 26 अगस्त को श्री कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। कान्हा के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंदिरों में एक ओर रंग बिरंगी रोशनी के साथ ही साज सज्जा पूरी हो चुकी है। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।शहर में हर तरफ बधाई के बैनर लगे है। बांदरवाल और केसरिया ध्वजों के कारण मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से चमक रहे हैं। आराध्य बांके बिहारी वृंदावन समेत शहर के अन्य मंदिरों में उल्लास देखते ही बन रहा है,

Krishna Janmashtami 2024: गोविंदा आला रे आला… कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए स्कूली बच्चे।

हाथों में बांसुरी व सिर पर मोर मुकुट लगाए बच्चे कृष्ण का रूप धरकर पहुंचे। वहीं कई बालिकाओं ने राधा रानी का भी रूप धरा जन्माष्टमी से पहले ही गोकुल साकार हो रहा है। मंदिर हो या फिर स्कूल, चहुंओर कृष्ण भक्ति की ऐसी बयार बह रह है कि नन्हे-मुन्ने बच्चे भी उसमें डूबे नजर आ रहे हैं हाथों में बांसुरी व सिर पर मोर मुकुट लगाए बच्चे कृष्ण का रूप धरकर पहुंचे। वहीं कई बालिकाओं ने राधा रानी का भी रूप धरा। इस दौरान कृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन भी किया गया। बच्चों ने कृष्ण भजनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है