श्री कृष्ण की कहानियों की सीख श्रीकृष्ण की कहानियों की सीख- योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी

0
Spread the love

श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ ही उनकी कथाओं के जीवन सूत्रों को अपना लेंगे तो बड़ी-बड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जानिए श्रीकृष्ण की कुछ खास कथाएं और उनकी सीख…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को:श्रीकृष्ण की कहानियों की सीख- योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी

कल (26 अगस्त) भगवान श्रीकृष्ण का प्रकट उत्सव है। श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ ही उनकी कथाओं के जीवन सूत्रों को अपना लेंगे तो बड़ी-बड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। जानिए श्रीकृष्ण की कुछ खास कथाएं और उनकी सीख…

 

हमेशा सही कार्य योजना बनाकर करें सारे काम।

भगवान विष्णु श्री कृष्ण रूप में अवतार लेने वाले थे, उस समय देवकी-वसुदेव कंस की कैद में थे। कंस देवकी-वसुदेव की 6 संतानों का वध कर चुका था।

 

जब बलराम देवकी के गर्भ में आए तो विष्णु जी ने माया से सातवीं संतान को देवकी के गर्भ से निकाल कर वसुदेव जी की दूसरी पत्नी रोहिणी के गर्भ में स्थापित कर दिया। इसके बाद कंस को सूचना मिली की सातवां गर्भ गिर गया है।

 

आठवीं संतान के जन्म के समय आया तो भगवान ने योगमाया से कहा कि अब मेरे अवतार लेने का समय आ गया है। जब मेरे अवतार का जन्म होगा, ठीक उसी समय आप गोकुल में यशोदा के गर्भ से जन्म लेना।

 

वसुदेव जी कंस के कारागर से निकालकर मुझे गोकुल पहुंचाएंगे और आपको लेकर कंस के कारागार में आ जाएंगे। जब कंस आठवीं संतान को मारने आएगा, तब आप मुक्त हो जाना।

 

भगवान ने जो योजना बनाई थी, उसी के अनुसार श्रीकृष्ण का अवतार हो गया।

 

संदेश – भगवान ने संदेश दिया है कि जब कोई बड़ा काम करना हो तो उसकी योजना जरूर बनाएं। योजना अच्छी होगी तो सफलता जरूर मिलेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है