यह तीन रशीयां बन सकती है जन्माष्टमी पर करोड़पति रहेंगी मालामाल, गुरु, चंद्रमा, शनि मिलकर चमकाएंगे भाग्य

0
Spread the love

जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण तो हो ही रहा है साथ ही शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग भी बना रहे हैं। द्वापर युग जैसे ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत संयोग कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है।

कृष्ण जन्माष्टमी से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण तो हो ही रहा है साथ ही शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग भी बना रहे हैं। माना जा रहा है की लगभग 5251सालों बाद द्वापर युग जैसे ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी, 26 अगस्त के दिन अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही जयंती योग, शश राजयोग, गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन ग्रह-नक्षत्र के शुभ संयोग से कौन सी राशियां धनवान बनने वाली है-

जन्माष्टमी पर कौन-कौन से ग्रह किस-किस राशी में रहेंगे

गुरु- वृषभ राशि

मंगल- वृषभ राशि

चंद्रमा- वृषभ राशि

बुध- कर्क राशि

सूर्य- सिंह राशि

शुक्र- कन्या राशि

केतु- कन्या राशि

शनि- कुंभ राशि

राहु- मीन राशि

इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी पर ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, द्वापर युग जैसे योग बन रहे हैं। गुरु-चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य देव 1 साल बाद स्वराशि में, 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि में और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में विराजमान रहकर इस दिन की शोभा अत्यधिक बढ़ा रहे हैं।

मेष राशि

जन्माष्टमी पर ग्रहों की चाल और शुभ योग का निर्माण मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि

जन्माष्टमी पर शुभ योग और ग्रहों की चाल सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन-लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए जन्माष्टमी पर ग्रहों की चाल और शुभ योगों का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है