Neem Karoli Baba ईश्वर सभी में हैं

0
Spread the love

बाबा का यह भी कहना था कि “भगवान सभी में हैं… सभी में वही एक चेतना है. हमारे शरीर में वही खून बहता है, वही हाथ, वही पैर,वही दिल… सब एक जैसे हैं.” उनका यह दृष्टिकोण मानवता की एकता को उजागर करता है. वे यह बताना चाहते थे कि इंसान को इंसान समझो, न कि उसके धर्म, जाति या रंग से.

Neem Karoli Baba Life Lessons: भेद नहीं, एकता देखो
नीम करौली बाबा लोगों से आग्रह करते थे, “कोई भेद मत देखो, सबको एक जैसा देखो.” यह विचार आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है, जब समाज में अक्सर मतभेद और द्वेष देखने को मिलते हैं. बाबा की शिक्षा हमें सिखाती है कि सबको एक दृष्टि से देखना ही सच्ची भक्ति है.

नीम करौली बाबा के विचार सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहे. स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग जैसे अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भी उनसे प्रेरणा ली है. उनके अनुयायी आज भी दुनिया भर में उनके सिद्धांतों का प्रचार करते हैं.नीम करौली बाबा का जीवन और उनकी वाणी आज भी हमें मानवता, एकता और प्रेम का मार्ग दिखाती है. जब हम सभी को एक दृष्टि से देखना शुरू करेंगे, तभी सच्चे अर्थों में धर्म का उद्देश्य पूरा होगा.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है