जुलाई में शनि हो रहे वक्री, जानें शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव

0
Spread the love

शनि जुलाई में अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा।
शनि समय-समय पर अपन चाल व स्थिति में बदलाव करते हैं। इस समय शनि मीन राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं और 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर वक्री चाल शुरू करेंगे। शनि की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शनि कुल 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। शनि की उलटी चाल साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर भी असर डालेगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से वक्री शनि का शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

किन राशियों पर चल रही शनि साढ़ेसाती व ढैय्या- इस समय शनि की साढ़ेसाती मेष, कुंभ व मीन राशि वालों पर प्रभाव है। जबकि सिंह व धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा।
शनि वक्री होकर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए लाभकारी रहेंगे। शनि की उलटी चाल मेष, कुंभ, मीन, सिंह व धनु राशि वालों को शारीरिक, वित्त व करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। आर्थिक उन्नति मिल सकती है। धन लाभ के संकेत हैं। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी पेशा में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा योग हाे सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है