बृहस्पतिवार को धन प्राप्ति के टोटके, एक भी कर लेंगे तो चमक जाएगी किस्मत, बनेंगे मालामाल
बृहस्पति का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा का होता है। ऐसे में भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं और विधि-विधान से विष्णुजी की पूजा करते हैं। वहीं, शास्त्रों में गुरुवार के कुछ ऐसे टोटकों का वर्णन भी मिलता है जिन्हें करने से जातक को भगवान विष्णु की कृपा और धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए विस्तार से जानें इस टोटकों के बारे में
हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का खास महत्व होता है। इनमें से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ऐसे में भक्त इस दिन विष्णुजी की विधि-विधान से पूजा करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत भी रखते हैं। वहीं, शास्त्रों में गुरुवार के कुछ उपाय व टोटके भी बताए गए हैं जिन्हें विधि पूर्वक करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। ऐसे में अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं या आपके बनते हुए काम बार-बार बिगड़ रहे हैं, तो इनमें से कुछ टोटकों को आजमा सकते हैं
धन प्राप्ति के असरदार टोटके
अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही है या आप धन कहीं फंसा हुआ है, तो इसके लिए गुरुवार को सुबह-शाम विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद, एक पीले रंग के वस्त्र में गुड़ का टुकड़ा, हल्दी की गांठ और कुछ पीली सरसों रखकर लपेट लें। अब इस पोटली को चुपचाप किसी सुनसान स्थान पर वृक्ष के नीचे रख आएं। साथ ही, वापस आते समय पीछे मुड़कर न देखें। इस टोटके को करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, गुरुवार का यह टोटका आपका अटका हुआ धन भी वापस दिला सकता है।
बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान को कैसे मनाए उसका तरीका
विष्णु भगवान की कृपा जिस भी जातक पर होती है उसके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसके लिए गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर लें। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना अत्यंत फलदायी माना जाता है। अब अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने एक दीपक प्रज्वलित करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंहर गुरुवार के दिन यह काम जरूर करें। साथ ही, पूजा समाप्त होने के बाद किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को चने की दाल और गुड़ दान कर दें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा सदैव व्यक्ति पर बनी रहती है। ऐसे में आपको जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाओं और समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।