जुलाई में बनेगा सूर्य-बुध का खास संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत
सूर्य एक राशि में 30 दिन रहते हैं, वहीं बुध 21 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए दोनों का एक राशि में आना दुर्लभ संयोग के समान है। परंतु जुलाई माह में ये संयोग बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध में मित्रता का भाव है। ये दोनों ग्रह जब भी एक साथ आते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। इस राजयोग से कई राशियों को विशेष लाभ भी मिलता है
चूंकि सूर्य ग्रहों के राजा और बुध राजकुमार है, तो जातकों के मान-सम्मान पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सूर्य एक राशि में 30 दिन रहते हैं, वहीं बुध 21 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए दोनों का एक राशि में आना दुर्लभ संयोग के समान है।
परंतु जुलाई माह में ये संयोग बन रहा है। दरअसल, अभी बुद्धि के कारक बुध कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और जुलाई में सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दोनों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए इनके नाम जानते हैं।
यह समय कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। यदि कई साल से नौकरी कर रहे है, तो अब प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत हैं। शादी के लिए योग्य वर का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। नए संपर्कों के जरिए आपके लिए नए अवसर भी खुल सकते हैं। इस समय वित्तीय मामलों में भी लाभ की संभावना है।
सिंह राशि वालों के नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। बिजनेस में जिम्मेदारियां आपको आर्थिक लाभ दे सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा। अपनी मेहनत और लगन के परिणामों से आप अपने जीवन को बेहतर दिशा देने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी में अच्छा खासा इजाफा होगा। यह समय आपकी सोच को व्यापक बनाने और जीवन में नई दिशा देने का है। सिंह राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम भी सफल होंगे। समाज सेवा करते हैं, तो किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।
तुला राशि वालों को बिजनेस के मामले में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। आपको नई चीजें सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। नए अनुभवों से अपने विचारों को विकसित करने में सफल रहेंगे। आपको करियर में आगे जाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी ऊर्जा और आकर्षण में वृद्धि होगी, जिससे लोग आकर्षित होंगे। आपको हर कदम पर सफलता प्राप्त मिलती दिख रही है।