सावन महीने में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी होगी दूर

0
Spread the love

सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और देवी मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही सावन सोमवार पर व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं।

 

ज्योतिषियों की मानें तो सावन महीने में कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक तंगी भी दूर होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों को ऊर्जा के कारक मंगल देव भी शुभ फल देते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातक दोनों क्षेत्रों में उत्तम करते हैं। इस राशि के लोग कारोबारी भी होते हैं। सावन के दौरान मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसेगी। सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य कामों में रूचि बढ़ेगी।

अकस्मात धन लाभ के योग हैं। इससे कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही सफेद और काले चीजों का दान करें। इन उपायों को करने से महादेव की विशेष कृपा बरसेगी।

कुंभ राशि

वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों पर 03 जून, 2027 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, न्याय के देवता शनिदेव की असीम कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन जीने का आधार मिलेगा। शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः शिव जी के भक्तों पर शनिदेव की कृपा बरसती है। सावन के महीने में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता जी का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। माता जी की सेवा करेंगे।

परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आभूषण या कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। आपके पास महंगे जेवर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सावन का महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए नीलम धारण कर सकते हैं। सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। जीवन की हर परेशानी दूर होगी।

 

 

 

 

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है