Budh ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न पहनें?

0
Spread the love

Panna: बुध ग्रह की स्थिति अच्छी व मजबूत होने पर व्यक्ति को बिजनेस व व्यापार में लाभ होता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति और राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। रत्न शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए रत्न धारण किया जा सकता है।

 

 

 

 

Panna, Emerald: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, संवाद, और व्यापार का कारक माना जाता है। बुध ग्रह की स्थिति अच्छी व मजबूत होने पर व्यक्ति को बिजनेस व व्यापार में लाभ होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए रत्न धारण किया जा सकता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति और राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। आइए जानते हैं बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए कौन-सा रत्न धारण करें।

बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न पहनें: रत्न शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। पन्ना हरे रंग का रत्न है। रत्न शास्त्र के अनुसार, पन्ना रत्न को धारण करने से बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। पन्ना रत्न सही विधि और सही तरीके से धारण करने से फायदा मिलता है। पन्ना धारण करने से बुद्धि में वृद्धि, मानसिक शांति एवं उन्नति होती है। आइए जानते हैं पन्ना रत्न से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

पन्ना को बुधवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। पन्ना रत्न धारण करने से पहले शुद्धि करनी चाहिए। गंगाजल, और दूध से पहले पन्ना की शुद्धि करें। इस रत्न को सबसे छोटी उंगली में धारण करें। बुधवार के दिन परेवती, आश्लेषा और ज्येष्ठा नक्षत्र में भी पन्ना धारण कर सकते हैं। पन्ना के रत्न को सोने या चांदी के धातु में जड़वा कर धारण किया जा सकता है।

रत्न विद्या के मुताबिक, पुखराज के साथ पन्ना नहीं धारण करना चाहिए। पन्ना धारण करने से पहले आपको अपने ग्रहों की स्थिति जरूर देखनी चाहिए और एस्ट्रोलॉजर की सलाह लेना भी बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है