शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से बनेगा गजलक्ष्‍मी राजयोग, वृषभ सहित ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल, तेजी से बढ़ेगा धन

0
Spread the love

शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे और गुरु के साथ युति करके गजलक्ष्‍मी राजयोग का अद्भुत संयोग बनाएंगे। शुक्र का यह गोचर सावन शुरू होने के बाद 26 जुलाई को होगा। सावन में गजलक्ष्‍मी राजयोग से वृषभ और कर्क सहित कई राशियों की किस्‍मत में अचानक से सकारात्‍मक बदलाव आने शुरू हो जाएंगे। भगवान शिव की कृपा से इन्‍हे हर तरफ से शुभ समाचार मिलने लगेंगे। नौकरी और कारोबार में भी इनको मनचाहे परिणाम मिलने लगेंगे और इनके जीवन से हर प्रकार का तनाव दूर हो जाएगा। शुक्र के शुभ प्रभाव से सावन में इनका वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा हो जाएगा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rashi : शुक्र ग्रह मिथुन राशि में 26 जुलाई से गोचर करेंगे। बुध की राशि मिथुन में शुक्र की युति गुरु के साथ होगी। गुरु के साथ शुक्र की युति होने पर धनदायक गजलक्ष्‍मी राजयोग का प्रभावशाली योग बन रहा है। ज्‍योतिष में गजलक्ष्‍मी राजयोग बहुत ही शुभ और धन लाभ देने वाला योग माना जाता है। सावन में शुक्र के गोचर से बन रहे गजलक्ष्‍मी राजयोग में वृषभ और कर्क सहित कई राशियों की खूब तरक्‍की होगी। धन और कारोबार में इनके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। साथ ही करियर में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखी होगा और दांपत्‍य जीवन में भी खुशहाली बढ़ेगी। आइए देखते हैं सावन में शुक्र के गोचर से बन रहे गजलक्ष्‍मी राजयोग से किन 5 राशियों की किस्‍मत बदलने वाली है।

 

 

 

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र गोचर के वक्‍त आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस दौरान नए दोस्त बनने की संभावना है और पुराने दोस्तों से लाभ भी हो सकता है। आप अपने जीवन में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे और अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके संबंध अपने भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ अच्छे रहेंगे। ऐसे में आपको महिलाओं का सम्मान करने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का मिथुन राशि में गोचर बहुत ही अच्छा रहेगा। शुक्र ग्रह वृषभ राशि का स्वामी होने के साथ-साथ आपके छठे भाव का भी स्वामी है। इस दौरान शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा और शुभ फल देगा। इससे आपको नए कपड़े या गहने खरीदने का मौका मिलेगा। संगीत और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने संगीत के लिए प्रशंसा मिल सकती है और घर में किसी शुभ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है। इस दौरान आपको पैसों की चिंता नहीं रहेगी और अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। आपको कुछ बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं और मां दुर्गा मंदिर में गाय के घी का दान करने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तुला राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शुक्र लग्न भाव का स्वामी है और यह आठवें भाव का भी स्वामी है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के दौरान, शुक्र आपके भाग्य भाव में रहेगा। यदि आप लंबे समय से विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको घर में किसी शुभ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आप दूसरों या अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे और आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है और इस गोचर के दौरान, शुक्र आठवें भाव में रहेगा। शुक्र का आठवें भाव में गोचर बहुत ही शुभ रहेगा और आपको पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। यदि आप पिछले कुछ दिनों से किसी परेशानी में हैं, तो अब वे दूर हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से, वृश्चिक राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलने और उनकी संपत्ति में वृद्धि होने की उम्मीद है। प्रेम जीवन के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है और आपको अपने रिश्तों में सही तालमेल बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अच्छे समाधान के लिए, आपको मां दुर्गा मंदिर जाने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और भाग्य भाव का स्वामी है। शुक्र के गोचर के बाद, यह आपके पांचवें भाव में जाएगा और आमतौर पर, शुक्र का पांचवें भाव में प्रवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके कारण, छात्रों को अपने प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यह कला और साहित्य से जुड़े छात्रों के लिए अनुकूल समय है। आपके करियर में प्रगति और वेतन में वृद्धि की संभावना है। सही दिनचर्या के साथ, इस गोचर के दौरान अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना संभव है। आप अपनी समझदारी से परेशानियों को हल कर सकते हैं और आसानी से हर स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है