शुक्रवार को चावल के टोटके और उपाय, इनमें से एक भी कर लिया तो हो जाएंगे मालामाल

0
Spread the love

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन धन की देवी लक्ष्मीजी की पूजा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, शास्त्रों में शुक्रवार के टोटके और उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से जातक को धन की समस्या से निजात मिल सकती है। साथ ही, जीवन में धन-संपत्ति और सफलता हासिल होती है।

 

 

 

 

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। इनमें से शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। साथ ही, यह दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित होता है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र में शुक्रवार के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें विधि पूर्वक करने से व्यक्ति को पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। इनमें से हम आपको चावल के कुछ ऐसे उपाय और टोटके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपको जीवन की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है और घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।

 

शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करने का खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करते हैं, तो इससे बेहद पुण्य फल प्राप्त हो सकता है। माना जाता है कि शुक्रवार को चावल का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति आती है और माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। अगर आप शुक्रवार के दिन यह उपाय करते हैं, तो इससे जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मकता बढ़ती है।

इसके लिए स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही, एक लाल रंग के वस्त्र में एक मुट्ठी साबुत चावल और 5 या 7 पीली कौड़ियां रखें। अब इसकी पोटली बनाकर मंदिर में रख दें। इस उपाय को शुक्रवार के दिन करना बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और सफलता प्राप्त होती है। साथ ही, बिगड़े काम भी बनने शुरू हो जाते हैं।
शुक्रवार के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी विधि पूर्वक पूजा और आरती करें। साथ ही, इस दौरान एक लाल रंग के वस्त्र में थोड़े से चावल, केसर और गुलाब के फूल डालकर बांधें। अब इस पोटली को मंदिर में रख दें। इसके बाद, अगले दिन सुबह मंदिर में पूजा करें और पोटली को उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें। इस पोटली को आप धन रखने वाले स्थान पर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का उपाय
जीवन से नकारात्मकता दूर करने और घर में खुशहाली लाने के लिए शुक्रवार के दिन आप एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए चावल की खीर बनाकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं और विधि-विधान से उनकी पूजा करें। साथ ही, ‘ओम श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। ऐसा करने से नौकरी और जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलने लगते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है