सावन सोमवार पर किस मूलांक को मिलेगा लाभ, क्या आपका नाम भी है शामिल?

0
Spread the love

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और अंक ज्योतिष (Sawan Ank Jyotish 2025) में इसका विशेष महत्व है। सावन के सोमवार कुछ मूलांकों जैसे कि 1 3 5 और 9 के लिए बहुत फलदायी हो सकते हैं। इन मूलांकों के जातकों को भगवान शिव की विशेष पूजा करने की सलाह दी जाती है। वहीं इन्हें सावन सोमवार में क्या लाभ मिलेगा आइए जानते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार का विशेष महत्व है। ज्योतिष और अंक ज्योतिष दोनों में इस महीने (Sawan 2025) को बहुत शुभ माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, सावन के सोमवार कुछ विशेष मूलांकों के लिए बहुत फलदायी हो सकते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में उन मूलांक के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

 

मूलांक 1

सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक करने से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

  • लाभ – करियर में उन्नति, सम्मान में वृद्धि, और धन लाभ।
  • उपाय – शिवलिंग पर जल और लाल चंदन अर्पित करें।

मूलांक 3

मूलांक 3 के लिए सावन सोमवार ज्ञान और समृद्धि लेकर आएगा। ऐसे में भोलेबाबा की विधिवत पूजा करें।

  • लाभ – शिक्षा, व्यवसाय और व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे।
  • उपाय – शिवलिंग पर दूध और केसर चढ़ाएं।

मूलांक 5

मूलांक 5 के लिए सावन सोमवार व्यावसायिक सफलता लेकर आएगा। हालांकि इन्हें शिव पार्वती

की एक साथ पूजा करने की सलाह दी जाती है।

  • लाभ – व्यापार में नए अवसर, आर्थिक स्थिति में सुधार, और यात्रा से लाभ के योग हैं।
  • उपाय – शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें।

मूलांक 9

मंगल द्वारा शासित मूलांक 9 के जातकों के लिए सावन सोमवार ऊर्जा और साहस बढ़ाएगा। वहीं, इन्हें शिव परिवार की विशेष पूजा करने की सलाह दी जाती है

  • लाभ – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में सफलता मिलेगी।
  • उपाय – शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है