केला हो या नारियल…भूलकर भी शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये 5 फल

0
Spread the love

अगर आप भी शिवलिंग पर फल चढ़ाने जा रहे हैं तो पहले यह जान लें आखिर कौन से फल भगवान शिव को नहीं चढ़ाए जाते हैं। ऐसा करना वर्जित माना गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सावन का पवित्र महीना आज यानी 11जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान भोलेबाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर सोमवार उनका व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव की पूजा बेहद सरल होती है, भोलेबाबा भक्तों के श्रद्धा से चढ़ाए हुए एक जल के लोटे से भी प्रसन्न हो जाते हैं। बावजूद इसके भोग स्वरूप सभी देवी-देवताओं को पूजा के दौरान कुछ फल जरूर अर्पित किए जाते हैं। अगर आप भी शिवलिंग पर फल चढ़ाने जा रहे हैं तो पहले यह जान लें

 

 

 

 

 

भूलकर भी भगवान शिव को ना चढ़ाएं ये 5 फल

नारियल

भगवान शिव को नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है और माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। ऐसे में शिवलिंग पर नारियल चढ़ाने को समझा जाता है कि आप भगवान शिव को माता लक्ष्मी सौंप रहे हैं। ऐसी गलती भूलकर भी ना करें।

 

 

 

 

केला

भगवान शिव को केला नहीं चढ़ाना चाहिए। कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार, केले का पेड़ भगवान शिव के क्रोध के कारण एक ब्राह्मण के श्राप से उत्पन्न हुआ था, इसलिए इसे शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए। जबकि कुछ लोग केले का संबंध माता लक्ष्मी और विष्णु के साथ होने की वजह से इसे शिवलिंग पर चढ़ाना उचित नहीं मानते हैं।

 

 

अनार

भगवान शिव को अनार नहीं चढ़ाना चाहिए। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनार को शिवलिंग पर सीधे चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन इसके विपरीत, अनार के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा होने के साथ घर में सुख-शांति बनी रहती

जामुन

भगवान शिव को जामुन नहीं चढ़ाना चाहिए। बता दें, जामुन को शुद्ध नहीं माना जाता क्योंकि इसे जमीन से उठाया जाता है। इसलिए जामुन को प्रसाद के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

 

 

 

 

कटहल

भगवान शिव को कटहल नहीं चढ़ाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कटहल एक तामसिक (तमो गुण वाला) फल है, इसलिए इसे शिवलिंग पर चढ़ाए जाने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है