आजका लकी राशिफल 31 दिसंबर 2025, बुधादित्य के साथ त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग कन्या, तुला समेत 5 राशियों को बना रहा कल भाग्यशाली

0
Spread the love

आजका लकी राशिफल 31 दिसंबर 2025, बुधादित्य के साथ त्रिपुष्कर योग का दुर्लभ संयोग कन्या, तुला समेत 5 राशियों को बना रहा कल भाग्यशाली

Top 5 Lucky Zodiac Sign, 31 December 2025 : कल 31 दिसंबर दिन है बुधवार और कल दिन के स्वामी ग्रह रहेंगे बुध जो कल सूर्य के साथ युति में होने बुधादित्य योग बनाएंगे। ऐसे में कल शुभ योग में साल 2025 की विदाई होगी। और साथ ही कल चंद्रमा का गोचर उच्च राशि वृषभ में होने जा रहा है जिससे कल चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु के होने से सुनफा योग बनेगा। जबकि कल कृतिका नक्षत्र के संयोग में साध्य, सर्वार्थ एवं त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग भी बनने जा रहा है। ऐसे में कल का दिन वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के जातको के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं विस्तार पूर्वक कल का लकी राशिफल

।कल यानी 31 दिसंबर दिन है बुधवार है और दिन के देवता हैं भगवान गणेशजी रहेंगे जबकि ग्रह स्वामी होंगे कल के बुध,जो सूर्य के साथ युति में होकर बुधादित्य योग बना बनाएंगे साथ ही कल के दिन चंद्रमा का गोचर उच्च राशि वृषभ में होने से गौरी योग का संयोग बनेगा। साथ ही चंद्रमा से दूसरे भाव मे स्थित होकर गुरु सुनफा योग का निर्माण करेंगे। और तो और कल साल 2025 के अंतिम दिन कृतिका नक्षत्र के संयोग में कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें साध्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग भी शामिल है। ऐसे में कल का दिन भगवान गणेशजी की कृपा से वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और मकर राशि के जातको के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा, तो आइए विस्तार पूर्वक जानें कल 31 दिसंबर का लकी राशिफल और साथ ही जानें कल बुधवार के उपाय भी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वृषभ राशि के जातकों को कल बुधवार के दिन भाग्य लाभ का अवसर प्रदान करेगा। कहीं से अचानक ही धन लाभ का संयोग बनेगा। आप दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी पूरी होगी। आपको लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको कोई गिफ्ट और सरप्राइज मिल सकता है। बिजनेस में लाभ का भी अच्छा संयोग बना है।
कल वृषभ राशि के लिए बुधवार के उपाय : श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा

कल का दिन कर्क राशि के जातको के लिए कई मामलों में भाग्यशाली रहेगा। आपको कल किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी कोई मुराद भी कल पूरी होगी। बिजनेस में आपको कल खूब लाभ मिलेगा। होटल और किराना कारोबार से जुड़े जातकों की अच्छी कमाई होगी। कोई पुराना मित्र या संबंधी आपकी मदद कर सकता है। कल के दिन आपको वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। जो लोग बेकरी के काम से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई में भी कल खूब वृद्धि होगी। आपको संतान पक्ष से खुशी मिेलेगी।
कल कर्क राशि के लिए बुधवार के उपाय : कल आपको उपाय के तौर पर दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि के जातको के लिए कल बुधवार का दिन लाभ का संयोग बना रहा है। आपको कल एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। आप दोस्तों और परिवारजनों के साथ सुखद शाम बिता पाएंगे। आपको मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। बिजनेस में कल आपको खूब लाभ मिलेगा। नौकरी में कल काम के साथ मौज मनोरंजन भी बना रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी के साथ यादगार शाम बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। और आपको उपहार मिलने की भी खुशी होगी।
कल कन्या राशि के लिए बुधवार के उपाय : कल के दिन आपको उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। गाय को चारा दें।

तुला राशि के जातको के लिए कल बुधवार का दिन सुखद रहेगा। आपको कल कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। आपको कुछ नए लाभदायक अवसर भी प्राप्त होंगे। आपकी कमाई में कल वृद्धि होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। दोस्तों से आपको कल सहयोग मिलेगा। आप कल शाम को मौज मस्ती के साथ बिताएंगे। जाते-जाते यह वर्ष आपको कल खुश कर जाएगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आपको कुछ सुख साधन भी मिलेंगे। और आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
कल तुला राशि के लिए बुधवार के उपाय : आपको किसी किन्नर को चूड़ियां अथवा धन देना चाहिए।

कल का दिन मकर राशि के जातको के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। आपको कल भाग्य एक से अधिक स्रोत से लाभ और आनंद प्रदान करेगा। आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिल पाएगा। कारोबार में आपकी कल लाभ का मौका मिलेगा। आप किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलकर आनंद मनाएंगे। कोई चाहत पूरी होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप कल मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे। होटल और बेकरी के काम से जुड़े जातकों की कल खूब कमाई होगी। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी लुत्फ ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। पिता से सहयोग मिलेगा।
कल मकर राशि के लिए बुधवार के उपाय : कल मकर राशि के जातको को उपाय के तौर पर मूंग की दाल का दान करना चाहिए

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है