कर्नाटक में एक बाघिन और उसके चार शावकों को ज़हर देने की घटना की जांच

0
Spread the love

कर्नाटक: बाघिन और उसके चार शावकों की ज़हर से मौत का मामला, चार अधिकारियों को निलंबित करने की सिफ़ारिश

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कर्नाटक में एक बाघिन और उसके चार शावकों को ज़हर देने की घटना की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में लापरवाही और कर्तव्य में चूक के लिए उप वन संरक्षक (डीसीएफ़) और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित करने की सिफारिश की है

 

समिति ने अपनी शुरुआती जांच में पाया कि माले महादेश्वर हिल्स वाइल्डलाइफ सेंचुरी में गश्त करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिकारी समय पर वेतन नहीं दे सके.

वेतन अप्रैल में जारी किया गया था, लेकिन कर्मचारियों को जून में भी भुगतान नहीं किया गया.

राज्य के वन मंत्री ईश्वर खांदरे की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह साफ़ है कि वेतन का भुगतान न होने के कारण फ्रंटलाइन कर्मचारी ड्यूटी से बच रहे थे.”

खांदरे ने रिपोर्ट लेने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उसकी समीक्षा की और इसके बाद संबंधित अधिकारियों के निलंबन की सिफ़ारिश की और फिर डीसीएफ चक्रपाणि के ख़िलाफ़ विभागीय जांच के आदेश दिए.

बाघिन ने सेंचुरी के अंदर एक किसान की गाय को मार डाला था और कुछ दिनों बाद अपने चार शावकों के साथ शव को खाने के लिए वापस लौटी थी.

किसान और दो अन्य लोगों ने शव पर एक शक्तिशाली कीटनाशक (कीटों को नियंत्रित करने या मारने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन) का छिड़काव किया था, जिसके कारण बाघिन और शावकों की मौत हो गई थी.

गश्त की कमी तब साफ़ दिखाई दी जब मृत बाघिन और उसके शावकों के शव दो दिन से ज़्यादा समय तक एंटी-पोचिंग सेंटर से सिर्फ़ 800 मीटर की दूरी पर पड़े रहे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है