4 तारीख को जन्मे लोग होते हैं बेहद वफादार, होती हैं ये खास खूबियां

0
Spread the love

मूलांक का अर्थ होता है किसी जातक की जन्म तारीख का योग। मूलांक की मदद से व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस पर ग्रह राहु की कृपा बरसती है और इस मूलांक के जातक लाइफ को शानदार तरीके से जीना पसंद करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मूलांक के बारे में विस्तार से।

 

 

 

 

 

 

 

 

अंक ज्योतिष शास्त्र (people born on 4th) के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 4, 13, 23 और 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4होता है। इस मूलांक के स्वामी राहु देव हैं। इस मूलांक के लोग साहसी, चतुर और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इसके अलावा कभी जिद्दी और विद्रोही भी हो सकते हैं

मूलांक 4 (Mulank 4 personality) वाले लोगों पर राहु का प्रभाव होने की वजह से दूसरे की बातों नहीं समझते हैं और अपने हिसाब चलना अधिक पसंद करते हैं। बेहद वफादार और मेहनती होते हैं। इसके अलावा मूलांक 4 वाले जातक दोस्तों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। अगर इस मूलांक की लव लाइफ की बात करें तो इनकी लव अधिक समय तक नहीं टिकती है। लोगों को वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

ऐसे दूर करें राहु का प्रभाव

 

  • अगर आप राहु के बुरे प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा के समय महादेव कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर विधिपूर्वक अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से राहु से प्रभाव से छुटकारा मिलता है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • सोमवार के दिन सुबह देवों के देव महादेव की पूजा करें और इसके बाद तांबे से बने नाग और नागिन को बहते हुए जल में प्रवाहित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक को राहु से छुटकारा मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में राहु के कमजोरन होने की वजह से व्यक्ति को तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही रिश्तों में दूरियां देखने को मिलती हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है