कब है पुत्रदा एकादशी और रक्षाबंधन? पढ़ें सावन माह के व्रत-त्योहार

0
Spread the love

सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें हरियाली अमावस्या, सावन सोमावार, हरियाली तीज, सावन शिवरात्रि, सावन प्रदोष व्रत, नाग पंचमी और रक्षाबंधन प्रमुख हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा, सावन महीने में पुत्रदा और कामिका एकादशी, प्रदोष व्रत, कालाष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत त्योहार मनाए जाएंगे। आइए, सावन महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  • 11 जुलाई को सावन महीने की शुरुआत होगी। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।
  • 14 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार और संकष्टी चतुर्थी है।
  • 15 जुलाई को मंगला गौरी व्रत है। इस शुभ अवसर पर देवी मां पार्वती की पूजा की जाती  है।
  • 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।
  • 17 जुलाई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
  • 20 जुलाई को मासिक कार्तिगाई है।
  • 21 जुलाई को कामिका एकादशी और सावन माह का दूसरा सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाएगी। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा।
  • 22 जुलाई को सावन माह का दूसरा मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत है।
  • 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि है।
  • 24 जुलाई को हरियाली और सावन अमावस्या है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाएगी। साथ ही पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाएगा।
  • 27 जुलाई को हरियाली तीज है।
  • 28 जुलाई को सावन माह का सोमवार व्रत और विनायक चतुर्थी है।
  • 29 जुलाई को नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत है।
  • 01 अगस्त को मासिक दुर्गा अष्टमी है।
  • 04 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार है।
  • 05 अगस्त को सावन माह का अंतिम मंगला गौरी व्रत है।
  • 05 अगस्त को पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi date) है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।
  • 06 अगस्त को सावन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है।
  • 08 अगस्त को सावन माह का वरलक्ष्मी व्रत है।
  • 09 अगस्त को सावन पूर्णिमा है। इस दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा ।

 

 

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिवलिंग चांदी के हो तो क्या होता है